प्रसूता की मौत के मामले ने पकड़ा तूल

सीधी। प्रसूता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला अस्पताल सीधी में आपरेशन के पूर्व प्रसूता की मौत के आरोपों में घिरी महिला चिकित्सक को जांच होने तक कार्यमुक्त करने मांग उठी है।

दरअसल सीधी जिला गर्भवती महिलाओं की मृत्य दर को लेकर लगातार सवालों के घेरे में है। एक बार फिर सोनाखांड निवासी गर्भवती महिला दयावती जायसवाल की मृत्यु ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्र चिन्ह खड़े कर दिये हैं। परिजनों एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर उचित चिकित्सकीय निर्णय एवं डिलेवरी न किये जाने के कारण यह दु:खद घटना हुई। यदि इन आरोपों में सत्यता है तो यह केवल एक परिवार की क्षति नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र बड़ी विफलता है। मांग की जा रही है कि इस मामले में संबंधित महिला डॉक्टर सुनीता तिवारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिये। जांच पूर्ण होने तक उन्हें कार्यभार से पृथक किया जाय तथा दोष सिद्ध होने पर उन्हें कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। आपरेशन थियेटर का वीडियो भी सामने आया है।

सीएमएचओ कार्यालय घेराव की दी गई चेतावनी

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा है कि मैं स्वयं घटना स्थल एवं संबंधित घटनाक्रम के दौरान मौजूद रहा और पीडि़त परिवार की पीड़ा को करीब से देखा है। संबंधित महिला डॉक्टर सुनीता तिवारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिये। जांच पूर्ण होने तक उन्हें कार्यभार से पृथक किया जाय। मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो जनहित में सीएमएचओ कार्यालय का घेराव एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।

Next Post

बंका बैगा के मंचन ने जीवंत किया स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली इतिहास

Thu Jul 16 , 2026
सीधी। वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की सार्धशती के अवसर पर आयोजित भारत स्पीक्स थ्रू-थिएटर युवा रंगमंच से राष्ट्र जागरण अभियान के अंतर्गत संगीत नाटक अकादेमी नई दिल्ली एवं इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी के संयुक्त तत्वाधान में 15 जुलाई को ग्राम गांधीग्राम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बांके लाल उर्फ बंका बैगा […]

You May Like