ट्रेन में महिला का गहने-नकदी से भरा ट्रॉली बैग चोरी

ग्वालियर: भोपाल से ग्वालियर की यात्रा कर रही एक महिला यात्री का सोने-चांदी के आभूषणों, नकदी और कपड़ों से भरा ट्रोली बैग चोरी हो गया। वारदात उस समय हुई जब ट्रेन गुना रेलवे स्टेशन के आसपास से गुजर रही थी। मामले में जीआरपी थाना शिवपुरी ने शून्य पर दर्ज की गई एफआईआर की केस डायरी जीआरपी थाना गुना भेजी, जहां पुलिस ने असल अपराध दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
फरियादिया अलका जाट पति नवित जाट, निवासी राधे कृष्ण टावर मल्टी, बाग सेवनिया मार्केट भोपाल अपने भाई श्यामवीर जाट के साथ ट्रेन क्रमांक 11085 बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस के कोच में सीट नंबर 56 पर भोपाल से ग्वालियर की यात्रा कर रही थीं।
सीट के नीचे रखा था बैग फरियादिया ने पुलिस को बताया कि यात्रा के दौरान जब ट्रेन बीना स्टेशन पहुंची थी, तब उन्होंने सीट के नीचे रखा अपना सफारी कंपनी का हरे रंग का छोटा ट्रोली बैग सुरक्षित देखा था। लेकिन जैसे ही ट्रेन गुना रेलवे स्टेशन पहुंची और उन्होंने नीचे देखा, तो उनका ट्रोली बैग गायब था।

Next Post

सफाई मित्रों की कलाई पर बंधी सम्मान और स्नेह की राखी

Sat Aug 29 , 2026
रीवा: निगम आयुक्त अक्षत जैन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर नगर निगम रीवा द्वारा सफाई मित्रों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नगर निगम की आईईसी टीम द्वारा ‘मेरी राखी, मेरे सफाई मित्र के नाम’ अभियान के अंतर्गत नीम चौराहा स्थित हनुमान जी […]

You May Like