गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर: शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए लसूड़िया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 78 क्षेत्र में रहने वाला विजय उर्फ काला, चौधरी मार्केट के पास वाली गली में गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है.

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और विजय को हिरासत में लेकर तलाशी ली. उसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया. आरोपी की पहचान विजय उर्फ काला पिता विनोद यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी 187, स्लाइस-1, सेक्टर-सी, स्कीम नंबर 78, इंदौर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गांजा कहां से आया और किन-किन लोगों से उसका संपर्क है, इसका पता लगाया जा सके

Next Post

नींद में था परिवार, मां ने फांसी लगाकर दी जान

Sat Jun 28 , 2025
इंदौर: बीजलपुर क्षेत्र की शिवालय कॉलोनी की झोपड़ी बस्ती में शुक्रवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पूरा परिवार सो रहा था। देर रात जब महिला की बेटी की नींद खुली तो उसने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा और घबरा गई। […]

You May Like