
सिलवानी। क्षेत्र के गेहूं उपार्जन केंद्रों पर नए सीजन की शुरुआत के अवसर पर कांटा पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में किरणवीर वेयरहाउस समिति एवं पारस नाथ वेयरहाउस समिति, बीकलपुर -जमुनिया में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक सहित प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार सुधीर शुक्ला एवं नायब तहसीलदार सिलवानी महेंद्र पटेल उपस्थित रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य सुरेंद्र पटेल (डुंगरिया), लालू समैया, देव ठाकुर (खमरिया), देवराज पटेल (चिचोली), मुकेश साहू (जमुनिया), सरपंच कांता यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
