सोहागपुर: हजरत इमाम हुसैन की याद में हुआ लंगर

सोहागपुर/ हजरत इमाम हुसैन की याद में लंगर का आयोजन मुहर्रम के दौरान एक आम परंपरा है, जहां लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धालुओं को भोजन और पेय पदार्थ परोसते हैं। दयारा मोहल्ले में भी ऐसा ही आयोजन किया गया। जहां लंगर के माध्यम से इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया और समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर भोजन किया। मोहर्रम के आठ वे दिन इस लंगर का आयोजन मगरिब के बाद किया गया। इस आयोजनों का उद्देश्य इमाम हुसैन की शहादत को याद करना और समुदाय के लोगों को एकत्र करना एवं सभी वर्ग के लोगों को भोजन कराना है।

Next Post

नर्मदापुरम की सब जूनियर बालक फुटबॉल टीम शिवपुरी रवाना

Sun Jul 6 , 2025
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता शिवपुरी में होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिला फुटबॉल संघ की 20 सदस्यीय टीम इटारसी से रवाना हुई। टीम में वंश नागा, आयुष पुरोहित, मोहम्मद आमिर राईन, आराध्य राजपूत, मुकुल परमार, जतिन कटारिया और अंश […]

You May Like