
जबलपुर। तूने मेरे पिता को जेल पहुॅचाया है, बहुत होशियार बनता है, आज जान से खत्म कर देते हैं, ये कहते हुए बदमाश ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। वारदात गोहलपुर थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस के मुताबिक यशु नीखरा 28 वर्ष निवासी शांतिनगर गोहलपुर ने बताया कि रात को अग्रवाल किराना दुकान के सामने खड़ा था, जहॉ नानू समुद्रे अपने 2 साथियों के साथ एक मोटर सायकल में आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुये बोला कि तूने मेरे पिता को जेल पहुॅचाया है बहुत होशियार बनता है आज जान से खत्म कर देते हैं कहते हुये हत्या करने की नियत से नानू समुद्रे ने चाकू से हमलाकर पैर हाथ एवं अन्य जगह चोटें पहुॅचा दी नानू के साथ आये दोनों लड़के नानू से बोल रहे थे कि इसी ने तेरे पिता को जेल पहुॅचाया है इसे जान से खत्म कर दो।
