दो युवकों को टक्कर मार दीवार से टकराई कार 

जबलपुर। सिविल लाईन थाना क्षेत्र में दो युवकों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में घायल दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 सीई 7532 कार का चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और रोड के किनारे घूम रहे आईसीआईसीआई बैंक के पीछे सिविल लाईन निवासी अमन गुप्ता और हर्ष राय को सामने से टक्कर मार दिया, जिससे अमन गुप्ता एवं हर्ष राय के हाथ एवं पैर में चोट आ गई।

Next Post

चाचा भतीजे की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Wed May 28 , 2025
मुरैना, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तीन दिन पहले चाचा और भतीजे की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दोनों आरोपियों को आज मुरैना जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कार, दो 315 बोर के कट्टे और कुछ […]

You May Like