चाचा भतीजे की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

मुरैना, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तीन दिन पहले चाचा और भतीजे की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दोनों आरोपियों को आज मुरैना जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कार, दो 315 बोर के कट्टे और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने यहां बताया कि ट्रक चालकों से सस्ते दाम पर डीजल खरीदकर उसे अधिक पैसों में बेचने का अवैध व्यवसाय करने वाले हत्या के आरोपी बीरू शुक्ला और गोविंद खटीक 26 मई को कार में रखकर डीजल बेचने जा रहे थे। इसी दौरान शराब ठेकेदार के कर्मी बंटी और भोला भदौरिया को शंका हुई कि कार चालक अवैध शराब लेकर तस्करी करने जा रहे हैं, इसी शक के आधार पर मृतक चाचा और भतीजे ने कार का पीछा किया और कार के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों को लगा कि ये लोग उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर देंगे इस लिए दोनों आरोपियों ने चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से कार सहित फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला कि डबल मर्डर का कनेक्शन अवैध शराब से नहीं था। जिन लोगों ने चाचा-भतीजे को गोली मारी वे ट्रकों से सस्ती रेट पर डीजल सप्लाई करने का धंधा करते थे।

Next Post

पूरा देश मना रहा है देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्म जयंती वर्ष: यादव

Wed May 28 , 2025
भोपाल, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है। राष्ट्र का हित सर्वोपरि है। भारत देश में महिलाएं तब भी सशक्त थीं, जब उन्हें कम अधिकार थे और आज भी उतनी ही सशक्त हैं, जब उन्हें सर्वाधिकार प्राप्त हैं। […]

You May Like