अवैध रेत परिवहन पर बड़वारा पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई

कटनी। जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़वारा पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में महानदी के विभिन्न घाटों पर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई।

महानदी के 05 घाटों पर की गई कार्रवाई

थाना बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत महानदी के विभिन्न घाटों से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन किए जाने की शिकायतों एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान ग्राम गुड़ाकलाँ, विलायतखुर्द, देवरी, भदौरी नंबर-01 एवं बसाड़ी स्थित महानदी के 05 घाटों पर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रेत परिवहन में उपयोग किए जाने वाले रास्तों पर गड्ढे खुदवाए गए। साथ ही, इन मार्गों को अवरुद्ध कराया गया, जिससे अवैध रूप से रेत के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने की पहल

संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नदी घाटों से अवैध रूप से रेत निकालने एवं उसका परिवहन करने की गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध परिवहन के लिए उपयोग किए जा रहे मार्गों को बंद करना है।

पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा आपसी समन्वय के साथ की गई इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन में उपयोग होने वाले रास्तों को बंद करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है। जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा समन्वित कार्रवाई की जा रही है।

संपूर्ण कार्रवाई में तहसीलदार बड़वारा ऋषि गौतम, खनिज अधिकारी पवन परस्ते एवं थाना प्रभारी बड़वारा सुयश पाण्डेय की प्रमुख भूमिका रही।

Next Post

अरहर की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 210 पौधे

Thu Oct 29 , 2026
इंदौर. अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाकर खेती करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने ग्राम नाहरखोह के तेलनबर्डी में खेत पर दबिश देकर गांजे के 210 हरे पौधे जब्त किए. पुलिस ने यहां से तीन लाख रुपए कीमत के 67.400 किलो गांजे के पौधे […]

You May Like