अचलेश्वर न्यास के चुनाव के लिए चल रहा मतदान

ग्वालियर:अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के चुनाव हेतु मतदान शुरू हो गया है, न्यास की प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। मतदान महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर में सुबह शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 3,824 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का चयन कर रहे हैं।
​शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद 7 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। देर रात तक एकल पदों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
​9 साल बाद हो रहा चुनाव
​अचलेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े न्यास का चुनाव 9 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है। इस अवधि में मंदिर का प्रबंधन रिसीवर के पास था। रिसीवर पर अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद मामला न्यायालय पहुँचा, जहाँ कोर्ट ने कलेक्टर ग्वालियर की देखरेख में चुनाव कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने चुनाव समिति गठित की, जिसकी निगरानी में यह पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। मतदान के लिए ​पहचान पत्र जरूरी रखा गया है।

Next Post

रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले की भारत ने की कड़ी निंदा

Sun Oct 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले कुछ दिनों में हुए बार-बार के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन पर तुरंत रोक लगाई जाने की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक वक्तव्य जारी […]

You May Like