छावनी की मास्टर प्लान सड़क पर 100 साल पुराने मकान तोड़े, कांग्रेस ने निकाली जन अधिकार यात्रा

इंदौर। इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान की सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पिछले दिनों 100 साल पुराने मकान ढहा दिए गए। नगर निगम की इस तोड़फोड़ कार्रवाई से सैकड़ों व्यापारी और रहवासी बेघर हो गए।

नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रभावित व्यापारियों और रहवासियों के साथ ‘जन अधिकार यात्रा’ निकाली और मुआवजे व पुनर्वास की मांग की।

यात्रा में बड़ी संख्या में प्रभावित व्यापारी, रहवासी, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के पुरानी बस्तियों को उजाड़ा गया है, जो अन्याय है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रभावितों को जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Next Post

चावल नरम, गेहूं, चीनी मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat Jun 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। गेहूं और चीनी में नरमी रही। दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देख गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 16 रुपये घटकर 3,851 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। […]

You May Like