मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, प्रबुद्धजनों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर संवाद किया।

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, नारी सम्मान और विकास को प्राथमिकता मिली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान, आयुष्मान भारत से 60 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छ भारत मिशन से 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर आए हैं।

डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने विरासत और विकास की परिकल्पना को साकार किया है। भारत आर्थिक रूप से मजबूत होकर विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Next Post

बेटे ने ही रची खुद के अपहरण की साजिश: गांजे के नुकसान की भरपाई के लिए पिता से मांगी 2 लाख की फिरौती, 4 गिरफ्तार

Fri Jun 12 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अपहरण एवं ₹2 लाख की फिरौती मांगने के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। कथित अपहरण की पूरी कहानी स्वयं पुत्र एवं उसके साथियों द्वारा रची गई साजिश थी। फरियादी राजेश पिता प्रेम जाटव निवासी ग्राम डोंगर […]

You May Like