स्कूल संचालक को केरल से गिरफ्तार कर जबलपुर ले आई पुलिस

भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी करने का मामला

जबलपुर: भगवान श्रीराम को लेकर विवादित स्टेटस लगाने वाले जॉय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन को विजय नगर पुलिस केरल से गिरफ्तार कर जबलपुर लेकर आ गई है और उससे पूछताछ कर रही है।विदित हो कि जॉय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन ने मंगलवार को सोशल मीडिया अकाउंट का स्टेट्स लगाया था जिसमें उसने भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता विजयनगर क्षेत्र स्थित स्कूल परिसर पहुंंचकर तोडफ़ोड़ की थी।

स्कूल संचालक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसके अलावा स्कूल में तोडफ़ोड़ करने वालो पर भी प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई थी। विजय नगर पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच साइबर सेल सक्रिय हो गई। आरोपित की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें भोपाल, नागपुर समेत संभावित ठिकानों में छापेमारी करने के साथ उसकी फोटो जानकारी सभी एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशनों समेत अन्य जगहों पर शेयर कर दी गई थी।

शुक्रवार को मेबन जैसे ही केरल कोच्चि एयरपोर्ट में पहुंचा तो सीआईएसएफ ने उसे धरदबोचा। जिसकी सूचना जबलपुर पुलिस को दी गई। शनिवार सुबह टीम केरल पहुंची और अखिलेश मेबन को गिरफ्तार किया गया, जहां से आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद आज जबलपुर लेकर आया गया है।

Next Post

अमेरिका ने दक्षिण सूडानी नागरिकों के लिए सभी वीज़ा रद्द किये

Sun Apr 6 , 2025
वाशिंगटन, 06 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका ने दक्षिण सूडानी पासपोर्ट धारकों के सभी वीजा रद्द कर दिये हैं तथा नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। मेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई दक्षिण सूडान की संक्रमणकालीन सरकार द्वारा अपने निर्वासित […]

You May Like