15 एकड़ कृषि भूमि को लेकर हुई थी सिविल इंजीनियर की हत्या दो गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बडा पत्थर नरसिंहनगर में गुरूवार सुबह गोली मारकर की गई सिविल इंजीनियर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन फरार है जिनकी तलाश जारी है। हत्या 15 एकड़ कृषि भूमि के विवाद को लेकर की गई थी। अंधी हत्या का खुलासा शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने किया।

उन्होंने बताया कि क्लीरेंस एटकिंस 39 वर्ष निवासी बडक़ू का बाड़ा रांझी का सिविल इंजीनियर था। गुरूवार सुबह वे अपने 5 वर्षीय बेटे को स्कूल छोडकर वापस अपनी मोटर सायकिल से आ रहा था सुबह 8-30 बजे जैैसे ही बडा पत्थर नरसिंह नगर में पहुंचा तभी एक मोटर सायकिल पर 2 अज्ञात लोग आये एवं क्लीरेंस एटकिंस की ओर बंदूक तानी और फायर कर दिए। बदमाशों ने बेहद करीब से निशाना साधते हुए फायरिंग की, जिसके कारण गोली सीधे सिर में जा धंसी थी।

मेडिकल में इलाज के दौरान दोपहर तीन बजे एटकिंस ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया । नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चिन्हित करते हुये दीनदयाल चौक के पास दबिश देते हुये तेजबल उर्फ अरुण रैकवार 20 वर्ष निवासी माढोताल एवं बरेला टोल प्लाजा के पास दबिश देते हुये मोहित ठाकुर 20 वर्ष निवासी वर्धा हाउस पुल न. 02 थाना कैंट को दबोचा। थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।
सिविल सूट वापस नहीं लिया तो बाबा ने रची हत्या की साजिश
पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया कि रायपुर के पास लगभग 15 एकड़ क़ृषि भूमि के भूमि स्वामी अजय खराडक़र से क्लेरेन्स एडकिन्स व अन्य पार्टनर का एग्रीमेंट था किन्तु भूमि स्वामी अजय खराडक़र द्वारा बाबा नेलसन और अन्य पर्टनर की सहमति से मीनाक्षी विश्वकर्मा निवासी छिंदवाड़ा के नाम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कर दी गयी जिस पर क्लेरेन्स एडकिन्स ने रजिस्ट्री शून्य करने और अन्य जगह बिक्री के लिए स्टे रायपुर न्यायालय में सिविल सूट लगाया था सौदेबाजी में बाबा नेलसन मध्यस्त था जो चाह रहा था कि क्लेरेन्स एडकिन्स सिविल सूट वापस ले ले, इसी बात पर से बाबा नेलसन और क्लेरेन्स एडकिन्स के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बाबा नेलसन के कहने पर बाबा नेलसन के बेटे प्रिंस ने अपने दोस्त मोहित ठाकुर, अर्पित कुशवाहा, अरुण रैकवार के साथ मिलकर योजना बनाई।
मोहित-अरूण ने की थी रैकी, प्रिंस, अर्पित ने मारी थी गोली
योजना के अनुसार 23 अप्रैल 26 को दो मोटर साइकिल से सुबह 7.30 बजे चारों बड़ा पत्थर पहुँचे, मोहित ठाकुर और अरुण रैकवार रैकी करते हुये क्लेरेन्स एडकिन्स के घर से स्कूल निकलने का सिग्नल दिए तथा प्रिंस और अर्पित ने दूसरी मोटर साइकिल में पीछा करते हुए शिवशक्ति चौराहे के पास देशी पिस्टल से क्लेरेन्स एडकिन्स को गोली मारकर फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो बाइकें, दो मोबाइल जब्त कर लिया है । पुलिस अब प्रिंस नेल्सन पिता विकास नेल्सन 22 वर्ष, अर्पित कुशवाहा पिता सुनील कुशवाहा, विकास उर्फ बाबा उर्फ रिंकू नेलसन तीनों निवासी ओमती की तलाश शुरू कर दी गई है

Next Post

खाद्य प्रतिष्ठानों में ननि मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, मिली गंदगी

Sun Apr 26 , 2026
जबलपुर: नगर निगम मजिस्ट्रेट ने अरुण कुमार गोयल ने बाजार क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दी। सदर चौपाटी स्थित मनीष डोसा वाले पर नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर लायसेंस सस्पेंड करते हुए 3 हजार रूपये का जुर्माना लगाया इसी प्रकार मधु कलश में अत्यधिक गंदगी पाए जाने […]

You May Like