दरिंदगी: हैवानियत करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

जबलपुर:मझगवां थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम का अपहरण कर हैवानियत करने वाले दरिंदें को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। विदित हो कि मझगवां थाना क्षेत्र में गत दिवस एक विवाह समारोह आयोजित था। गांव में रहने वाली एक मां ने अपनी साढ़े चार साल की बेटी को तैयार किया। इसके बाद खुद तैयार होने लगी थी।

इसी बीच बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी बच्ची के गायब होने के बाद परिजन और ग्रामीण उसे ढूंढने निकल गए। रात 11 बजे बच्ची घर से 200 मीटर की दूरी पर एक किराना दुकान के पास रोते हुए मिली थी। जब बच्ची से पूछताछ की गई तो वह रोने लगी। डरी सहमी बच्ची ने काफी देर बाद बताया कि अज्ञात उसे बहला-फुसालकर ले गया था और उसके साथ दरिंदगी की गई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत मेंं लिया। इसके साथ ही तीन का डीएनए टेस्ट भी कराया। इसके बाद पुलिस ने कमलेश उर्फ करिया पिता पुरूषोत्तम लोधी 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

मप्र रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के MD और एक अफसर को अवमानना का नोटिस

Sat May 3 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस एके सिंह की एकलपीठ ने पूर्व आदेश की नाफरमानी पर मप्र रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के प्रबंधक निदेशक मनीष सिंह व श्रम अधिकारी बिंदु बहादुर सिंह को अवमानना नोटिस जारी किए हैं।अवमानना याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी राम प्रकाश सिंह की ओर से अधिवक्ता असीम त्रिवेदी, विनीत टहनगुरिया, […]

You May Like