
ग्वालियर। राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह 4 मई को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में होने वाले समारोह की अध्यक्षता विवि के कुलाधिपति राज्यपाल मंगु भाई पटेल करेंगे। इस बार के समारोह में चार वर्ष के स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
