आरटीओ ने की स्कूल बसों की चैकिंग

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) द्वारा शहर की स्कूल बसों की सघन जांच की गई। इस अभियान के अंतर्गत कुल 15 बसों की चैकिंग की गई, जिनमें फिटनेस, परमिट, बीमा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और प्रदूषण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया गया।

जांच के दौरान 3 बसों में गंभीर कमियां पाई गईं, जिसके चलते परिवहन विभाग ने संबंधित संचालकों पर ₹6,000 का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक स्कूल बस में सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेजों और सुरक्षा उपकरणों के किसी भी स्थिति में स्कूल बसों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरटीओ विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा में सभी आवश्यक दस्तावेज व सुरक्षा संसाधन दुरुस्त करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

टोंटी चोर ने सरकारी अस्पताल से उड़ाईं नल की टोटियां

Fri Sep 12 , 2025
ग्वालियर: जयारोग्य अस्पताल में टोंटी चोर ने प्रबंधन की नींद उड़ा दी है। अस्पताल परिसर से अब तक 6 से अधिक नलों की टोटियां चोरी हो चुकी हैं। चोर बड़ी सफाई से इन टोटियों को शर्ट के अंदर छुपाकर ले जा रहा है। अस्पताल के कई स्थानों पर लगे नलों […]

You May Like