गुजरात में 1024 अवैध बंगलादेशियों को पकड़ा

अहमदाबाद, 26 अप्रैल (वार्ता) गुजरात में पुलिस ने एक ही रात में 1024 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ा है।

सरकार की ओर से शनिवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीती रात अहमदाबाद पुलिस ने 890 और सूरत पुलिस ने 134 अवैध बंगलादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे थे।

संयुक्त पूछताछ केंद्र में इनकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने बंगलादेशिशें को पहले भी नशीले पदार्थों, मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया है। पकड़े गए चार बंगलादेशियों में से दो पर अल-कायदा स्लीपर सेल के रूप में काम करने का संदेह है। उनकी गतिविधियों की जांच जारी है।

 

 

Next Post

तीन और आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए

Sat Apr 26 , 2025
श्रीनगर, 26 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण कश्मीर में तीन और आतंकवादियों के घरों को “विस्फोटकों का उपयोग करके ध्वस्त” कर दिया गया है। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कल रात पुलवामा जिले के मुरान में एहसान उल हक, चोटीपोरा शोपियां के शाहिद अहमद कुटाय और मतलहामा कुलगाम के जाकिर अहमद […]

You May Like