भाईचारे के साथ मनाया ईद उल फितर का त्योहार

सीहोर। रमजान के पवित्र महीने के समापन पर जिले भर में ईद उल फितर का त्योहार उत्साह से मनाया गया. शहर के ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें सैकड़ों मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की.

इसी तरह बुधनी नगर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्ष, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और शांति का संदेश दिया. नगर की ताजुल मस्जिद में सुबह बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई. काजी साहब के नेतृत्व में अदा की गई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार ललित सोनी, उप निरीक्षक संदीप जाट, शैलेंद्र सिंह चौहान, सोनू राजपूत, सौरभ दुबे लक्की सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नमाज का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

इधर,आष्टा में ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया. अलीपुर ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया. ईदगाह पर शहर काजी जनाब फजले बारी आरिफ की उपस्थिति में नमाज अदा कराई गई. इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि ईदगाह पहुंचे. उन्होंने शहर काजी फजले बारी आरिफ साहब और मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. इस अवसर पर सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, पार्षद डॉ. सलीम खान, हिफज्जुर्रहमान भैया मियां, जाहिद गुड्डू, नपा उपाध्यक्ष भूरू खां, राजकुमार मालवीय, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, अतीक कुरैशी, शेख रईस, नोशे खान, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाबबाई ठाकुर, सलीम ठेकेदार, बब्बन हाफिज, सुनील कटारा, सनव्वर खां, महेश मेवाड़ा, रशीद नेता, जितेंद्र शोभाखेड़ी, गबू सोनी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिमजन मौजूद थे.

उधर, शाहगंज में ईद उल फितर के मौके पर नगर मे ईद का त्योहार मुश्लिम बंधुओं द्वारा बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया. ईदगाह पर मुस्लिम बंधुओं द्वारा ईद की नमाज अदा की एवं एवं नमाजियों द्वारा देशभर में अमन चैन भाईचारा व तरक्की की दुआ मांगी गई.

 

Next Post

देवी मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sun Mar 22 , 2026
सीहोर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के देची मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. भक्त व्रत उपवास रखकर माता की उपासना में लीन हैं. जिला मुख्यालय के छावनी विश्रामघाट स्थित मरीह माता मंदिर में आस्था और उत्साह के साथ पर्व मनाया जा रहा है. शनिवार को […]

You May Like