देवी मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सीहोर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के देची मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. भक्त व्रत उपवास रखकर माता की उपासना में लीन हैं.

जिला मुख्यालय के छावनी विश्रामघाट स्थित मरीह माता मंदिर में आस्था और उत्साह के साथ पर्व मनाया जा रहा है. शनिवार को यहां पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तीसरे दिन मां के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की. यहां पर सुबह हवन के पश्चात आरती की गई. उक्त आयोजन मंदिर के व्यवस्थापक गोविन्द मेवाड़ा, रोहित मेवाड़ा, पंडित उमेश दुबे, जितेन्द्र तिवारी सहित अन्य के द्वारा किया जा रहा है.

संस्कार मंच के मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि के हर दिन नियम से दुर्गा चालीस और दुर्गा आरती करें. रविवार को मरीह माता मंदिर में कूष्माण्डा मां की पूजा अर्चना की जाएगी.

 

 

 

Next Post

नरवाई न जलाने किसानों को बताए वैकल्पिक उपाय

Sun Mar 22 , 2026
बुधनी। विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बायां में विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया. जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हर्मेंद्र नागर ने हरी झंडी दिखाकर नरवाई रथ को रवाना किया. इस दौरान एसडीएम डीएस तोमर भी ग्राम बायां पहुंचे और किसानों को समझाइश देते हुए नरवाई में आग न लगाने तथा वैकल्पिक उपाय अपनाने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।