उधना-बलिया-उधना महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन, भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) रेल प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेले के मद्देनजर गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-बलिया-उधना महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 02-02 ट्रिप चलाई जाएगी, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

भोपाल मंडल की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 09031 उधना-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 17 जनवरी और 16 फरवरी को उधना स्टेशन से सुबह 06.40 बजे प्रस्थान कर, 19.10 बजे संत हिरदाराम नगर, 20.40 बजे विदिशा, 21.10 बजे गंजबासौदा, 23.05 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 19.00 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 09032 बलिया-उधना महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 18 जनवरी एवं 17 फरवरी को रात्रि 23.30 बजे बलिया स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन 21.55 बजे बीना, 22.36 बजे गंजबासौदा, 23.06 बजे विदिशा, तीसरे दिन 00.15 बजे संत हिरदाराम नगर एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12.45 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भरूच जंक्शन, विश्वामित्री, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना जंक्शन, लालितपुर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, औंरीहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

इस विशेष ट्रेन में 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

 

Next Post

अंबेडकर नगर-बलिया के बीच चलेगी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन

Thu Jan 2 , 2025
भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेले के चलते मध्यप्रदेश के डॉ अंबेडकर नगर से उत्तर प्रदेश के बलिया के बीच एक महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन चलायी जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। भोपाल […]

You May Like