प्रेस्टीज में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय विधि सेमिनार का आयोजन

ग्वालियर: प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर के विधि विभाग द्वार प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय विधि सेमिनार आयोजित किया गया। यह विधि सेमिनार स्वर्गीय न्यायमूर्ति एमए शाह की स्मृति में आयोजित किया गया।इस विधि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य वैश्वीकृत दुनिया में कानून के विकसित आयाम, चुनौतियों तथा सुधारों पर प्रकाश डालना तथा वैश्वीकरण के दौर में कानून के क्षेत्र में आ रहे मौलिक परिवर्तन को समझकर समाज मे रह रहे लोगो के अनुरूप सुविधा पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐडवोकेट आरडी जैन को लाइफटाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जैन ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। उन्होंने वकालत की बारीकियों से कानून के विधार्थियों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति द्वारिकाधीश बंसल न्यायाधीश, मप्र उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जबलपुर ने बताया कि आज के समय में वकालत और जजों को साथ में लेकर चलना हम सब कानून के विद्यार्थियों का कर्तव्य है क्योकि अगर समाज में रह रहे लोगो को न्याय दिलाना हैं तो जज तथा वकीलो को मिलकर सहयोग करना होगा।

Next Post

झांसी - आगरा ट्रैक पर पथराव, ट्रेन में मची अफरातफरी

Sun Sep 28 , 2025
ग्वालियर: झांसी-इटावा एक्सप्रेस पर डबरा स्टेशन से आगे अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. गार्ड के पास स्थित जनरल कोच की खिड़की पर पत्थर आकर लगा. गनीमत रही कि खिड़की का शीशा नहीं टूटा और न ही किसी यात्री को चोट लगी लेकिन इस पत्थरबाजी से यात्री भयभीत हो गए. […]

You May Like