ग्वालियर: झांसी-इटावा एक्सप्रेस पर डबरा स्टेशन से आगे अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. गार्ड के पास स्थित जनरल कोच की खिड़की पर पत्थर आकर लगा. गनीमत रही कि खिड़की का शीशा नहीं टूटा और न ही किसी यात्री को चोट लगी लेकिन इस पत्थरबाजी से यात्री भयभीत हो गए. यात्रियों ने बताया कि ट्रेन जैसे ही डबरा स्टेशन से थोड़ी आगे निकली अचानक बाहर से पत्थरों की बरसात शुरू हो गई.
इनमें से एक पत्थर जनरल कोच की खिड़की पर तेजी से आया लेकिन गनीमत रही खिड़की के भीतर नहीं आया नहीं आया. वहां बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो सकते थे. यात्रियों का कहना है कि घटना के वक्त सभी सहम गए और. कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. झांसी नगर निगम में अधीक्षक पद पर कार्यरत देवेंद्र कुमार, जो इसी ट्रेन से झांसी से इटावा जा रहे थे, उन्होंने बताया कि उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर न तो जीआरपी और न ही आरपीएफ का स्टॉफ मौजूद मिला।
