हबीपुरा से 45 लोगों को किया रेस्क्यू, नदी में मिली लाश

ग्वालियर:शहर के वार्ड क्र.-61 में स्थित हबीपुरा के कुछ घरों के चारों ओर से पानी से घिर जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम झांसी रोड, राजस्व, एसडीआरएफ एवं नगर निगम टीम ने एसडीआरएफ की मदद से जल भराव के बीच फँसे परिवारों को सुरक्षित निकलवाया।

बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र के सामने स्थित हबीपुरा बस्ती में अलापुर डैम में पानी बढ़ने से जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है। 15 परिवारों के 45 लोगों को एसडीआरएफ की नावों की मदद से सामान सहित सुरक्षित निकलवाया गया। ये सभी परिवार अपनी मर्जी से अपने रिश्तेदारों के यहाँ आश्रय लेने चले गए हैं।
बरोठा गाँव में कराई पानी की निकासी
एसडीएम एवं तहसीलदार आज सुबह से ही निचली बस्तियों में पानी की निकासी कराने का काम करा रहे हैं। इस क्रम में एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी व तहसीलदार दिव्यदर्शन शर्मा ने डबरा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की निचली बस्तियों जायजा लिया। उन्होंने ग्राम बरोठा में हो रहे अत्यधिक जल भराव की निकासी कराई।

एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि बीते रोज बैसली नदी में पैर फिसलने से गिर गए प्रीतम कुशवाह की लाश मिल गई है। बीते रोज से ही एसडीआरएफ की मदद से प्रीतम को खोजने में जुटी थी। सकतपुरा के समीप नदी में प्रीतम कुशवाह की डेड बॉडी टीम को मिली है, जिसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Next Post

विधानसभा: OBC आरक्षण पर कांग्रेस का प्रदर्शन,आरोप सरकार गिरगिट की तरह बदल रही रंग

Mon Jul 28 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को प्रतिपक्ष कांग्रेस के विधायकों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर राज्य सरकार पर ओबीसी वर्ग के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण को लेकर बार-बार अपना रुख बदल रही है, जैसे गिरगिट […]

You May Like