ईरान ने की पाकिस्तान में ट्रेन हमले की निंदा

तेहरान, 12 मार्च (वार्ता) ईरानी ने बुधवार को पाकिस्तानी यात्री ट्रेन पर हुए आतंकवादी हमले और बंधक बनाने की घटना की निंदा की है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने पाकिस्तानी सरकार और जनता के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

उन्होंने सभी प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध ईरान के रुख की पुष्टि करते हुए कहा कि ईरान आतंकवाद को समाप्त करने में पाकिस्तान की सहायता करने के लिए तैयार है।

यह हमला मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर किया गया, जो दक्षिण-पश्चिम क्वेटा शहर से उत्तर-पश्चिम पेशावर 450 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रहा था। तभी आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के कच्ची जिले में उसपर हमला कर दिया।

इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ली है।

Next Post

कोनसाइंट को हराकर गोल हंटर्स ने लगाई खिताबी हैट्रिक

Wed Mar 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 मार्च (वार्ता) गोल हंटर्स फुटबाल क्लब ने कोनसाइंट फुटबाल को 5-1 से हरा कर फुटसल दिल्ली लीग का खिताब जीत लिया। यह हंटर्स का लगातार तीसरा खिताब है। आज यहां के डी जाधव इंदिरा गाँधी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में हंटर्स के अनुभवी और जाने […]

You May Like