
ब्यावरा। भोपाल बायपास चौराहा के समीप बुधवार की सुबह एक सडक़ दुर्घटना में 55 वर्षीय बाईक सवार व्यक्ति का निधन हो गया.
देहात पुलिस के अनुसार बुधवार की प्रात: करीब 11.30 बजे पचोर रोड पर रेलवे ब्रिज के निकट यह घटना हुई. अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र के ग्राम भैसोन कलां निवासी राजू पिता हरिराम उम्र 55 वर्ष बाईक से इंदौर तरफ से अपने गांव जा रहे थे. तभी हाईवे पर रेलवे ब्रिज के यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी है.
