
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा मनाए गए जेसी वीक के अंतर्गत अंतिम दिवस दरबार हॉल में जेसिरेट डे का ग्रेट सेलिब्रेशन किया गया। शुरुआत में सभी सदस्यों को पूर्व चेयरपर्संस के सम्मान में उनके फ़ोटोज़ लगाकर डिज़ाइन की गई हाउजी खिलाई गई। जेसीआई ग्वालियर द्वारा आयोजित वॉइस ऑफ ग्वालियर के विजेताओं द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई।
इसके बाद जेसी वीक के कार्यक्रम संयोजकों को सम्मानित किया गया। संस्था की चेयरपर्सन शिवानी अग्रवाल द्वारा सभी पूर्व चेयरपर्संस का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नैशनल पार्लियामेंट्रियन जेएसी, जेसीआई इंडिया एवं पूर्व अध्यक्ष साकेत गुप्ता थे। जेसी वीक समन्वयक पूर्व अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल, जेसी वीक चेयरमैन विपुल रजवाड़े, वीक को–चेयरमैन अर्पित गगरानी, मुकुल खंडेलवाल, हिमाँशु छापरिया, प्रभारी उपाध्यक्ष सुमित सिंघल एवं योगेश गुप्ता थे।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, रिंकेश अग्रवाल, नीलेश बिंदल, रीतेश अग्रवाल, दीपांश गुप्ता, आनंद शर्मा, अभिनव सिंघल, पूर्व लेडी जेसी चेयरपर्सन रुपाली मांगलिक, पारुल मेहरा, निशा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, अलका ग्रोवर, हनी अनेजा , राधिका विजयवर्गीय, लेडी जेसी चेयरपर्सन शिवानी अग्रवाल आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में लेडी जेसी विंग की सचिव मन्नत कामरा द्वारा आभार प्रकट किया गया।
