अमेरिकी आयात शुल्क का सबसे ज्यादा नुकसान हीरा, कालीन, झींगा निर्यातकों को: रिपोर्ट

नयी दिल्ली, (वार्ता) बाजार अध्ययन और साख निर्धारण कंपनी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरीका द्वारा भारत पर लगाये गये अतिरिक्त आयात शुल्क का सबसे ज्यादा नुकसान हीरा, कालीन, झींगा और घरों के लिए टेक्सटाइल का निर्यात करने वाले उद्योगों को होगा।

क्रिसिल ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि 01 अगस्त से 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क के बाद 27 अगस्त से दंड स्वरूप लगने वाले आयात शुल्क के कारण अमेरिका को भारत से निर्यात काफी महँगा हो जायेगा। सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले सेक्टरों में हीरे की तराशी का काम करने वाला उद्योग, झींगा, चादर-पर्दे, कालीन आदि के निर्यातक शामिल हैं। इनके अलावा सिले-सिलाये वस्त्र, रसायन, कृषि-रसायन, पूँजीगत वस्तुओं और सौर पैनल का विनिर्माण भी काफी प्रभावित होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि किस सेक्टर पर किस हद तक प्रभाव पड़ेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसका अमेरिका में निर्यात कितना है और वह बढ़े आयात शुल्क में से कितना बोझ ग्राहकों पर डाल सकता है। उसने कहा है कि विभिन्न देशों में ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाये गये आयात शुल्क से वैश्विक व्यापार का तानाबाना पूरी तरह बदल जायेगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वित्त वर्ष में भारत के माल निर्यात का करीब 20 प्रतिशत अमेरिका को किया गया था। हीरा तराशने वाले उद्योग के राजस्व का 25 प्रतिशत अमेरिका को किये गये निर्यात से प्राप्त हुआ। झींगा निर्यातकों के राजस्व का 48 प्रतिशत अमेरिका से आया। इसी प्रकार चादर-पर्दे आदि का 60 प्रतिशत और कालीन का 50 प्रतिशत निर्यात अमेरिका को किया जाता है।

क्रिसिल ने कहा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच किसी संभावित समझौते पर नजर रखनी होगी। साथ ही सरकार यदि प्रभावित सेक्टरों की सहायता के लिए आगे आती है तो आयात शुल्क की मार कुछ हद तक कम हो सकती है।

Next Post

सेल्फी ले रहे शख्स को जया बच्चन ने मारा धक्का

Wed Aug 13 , 2025
जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। एक शख्स उनके साथ Selfie लेना चाहता था, लेकिन जया बच्चन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया, इतना ही नहीं जया बच्चन ने उसे डांट भी लगा दी।  बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।