प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की थी खुदकुशी

मर्ग जांच में खुलासा: दहेज लोभियों पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत लालमाटी सिद्धबाबा निवासी एक महिला ने 6 दिसम्बर को फांसी लागकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि ससुराल पक्ष दहेज में दो लाख रूपए की डिमांड कर महिला को प्रताडि़त करते हुए मारपीट करते थे जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने पति, ससुर, सास, चाचा ससुर, चाची सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर राजेश सिंह राठौर ने बताया कि श्रीमती सुरेखा सिंह 24 वर्ष निवासी लालमाटी सिद्धबाबा घमापुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।  जिसमें पाया गया कि सुरेखा की शादी 3 जून 23 को प्रहलाद सिंह निवासी लालमाटी सिद्धबाबा रोड घमापुर के साथ हुयी थी, शादी के 2-3 माह बाद से लगातार सुरेखा को पति प्रहलाद सिंह, सास लीला बाई, ससुर जेवेन्द्र सिंह, चाचा ससुर नितेन्द्र सिंह, चाची सास प्रीति सिंह द्वारा मृतिका सुरेखा एवं सुरेखा के मायके पक्ष से आये दिन अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रूपये की मांग कर प्रताडि़त करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Next Post

फड़ पर छापा, पांच पकड़ाए

Sat Jan 4 , 2025
जबलपुर। पाटन पुलिस ने पाटन बस स्टेण्ड स्थित शराब दुकान के पीछे सजे जुआ फड़ पर छापा मारते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि  ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे  सोमेश तिवारी, श्रीराम पटैल, जितेन्द्र उर्फ चंद्रबलि यादव, […]

You May Like