बीजापुर: 22 हार्ड-कोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर 23 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेलंगाना स्टेट कमेटी और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर के सदस्यों समेत 22 नक्सलियों ने रविवार को यहां पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण सरेंडर करने वाले नक्सलियो में से छह माओवादियों पर कुल 11 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। सभी 22 नक्सली फायरिंग, आईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसे अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं।

सभी नक्सलियों ने बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को 25-25 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई है।

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रनों का लक्ष्य

Sun Mar 23 , 2025
चेन्नई 23 मार्च (वार्ता) तिलक वर्मा (31), सूर्यकुमार यादव (29) और दीपक चाहर (नाबाद 28) रनों की शानदार पारियों के दम मुम्बई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के […]

You May Like