रिहायशी इलाके में बना था गैस सिलेंडर का गोदाम

रीवा।अमहिया थाना अन्तर्गत द्वारिका नगर में रिहायशी क्षेत्र में भारी मात्रा में भरे हुए व्यवसायिक गैस सिलेंडर रखे हुए थे. सूचना मिलने पर शाम को खाद विभाग की टीम अमहिया थाना पुलिस के साथ पहुंची. जहा लगभग 25 भरे हुए सिलेंडर जप्त किये गये है.

जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि द्वारिका नगर रिहायशी इलाके में घरों के बीच गैस सिलेंडर का गोदाम बनाकर भरे हुए सिलेंडर रखे है. शाम को अमहिया पुलिस के साथ खाद्य विभाग की टीम पहुंची और अतुल मिश्रा के गोदाम में दबिश दी. जहा 25 भरे हुए व्यवसायिक उपयोग वाले गैस सिलेंडर मिले, जिन्हे जप्त किया गया है और पूरे मामले की जांच खाद्य विभाग की टीम कर रही है.

Next Post

भिंड में पेशाब कांड को लेकर भारी तनाव, दो वर्ग आमने सामने

Sun Oct 26 , 2025
भिंड। जिले के अटेर क्षेत्र के सुरपुरा क्षेत्र में ज्ञान सिंह जाटव के साथ मारपीट, कथित अपहरण और पेशाब पिलाने के आरोप के बाद जिले में दो वर्गों के बीच तनाव गहरा गया है। मामला बढ़ने के बाद दोनों ही पक्षों के बड़े नेता सोमवार को भिंड पहुंचने वाले हैं। […]

You May Like