जेल में नशे की सप्लाई की बातचीत वाइरल ,मचा हडक़ंप, शुरु हुई जांच

सतना : केंद्रीय जेल सतना में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़ी बातचीत सोशल मीडिया में वाइरल होते ही हडक़ंप मच गया. हलांकि मामले की पुष्टि नहीं हो सकी लेकिन बातचीत में स्पष्ट है कि कैसे कुछ जेल कर्मियों द्वारा पैसे लेकर नशीले पदार्थों की खेप बंदियों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. वहीं यह मामला सामने आने से जेल प्रशासन के बीच हडक़ंप मच गया और आनन-फानन में जांच शुरु कर दी गई.गुरुवार को सोशल मीडिया पर 2 वीडियो अचानक वाइरल होने लगे. वाइरल वीडियो में एक युवक किसी दूसरे व्यक्ति से बात करता नजर आ रहा है.

वहीं जिस दूसरे व्यक्ति से बात हो रही है उसका नंबर भी मोबाइल पर नजर आ रहा है. युवक द्वारा जिस व्यक्ति से मोबाइल पर बाती की जा रही है उसे जेल कर्मी बताया गया. बातचीत में युवक द्वारा स्पष्ट तौर पर पूछा जा रहा है कि नशे का सामान लेकर उसे कहां पहुंचना होगा. सौंपे जाने वाले सामान में 25 ग्राम गांजा, 5 हजार नकद और जेल कर्मी के लिए 1 पाव शराब शामिल होना बताया गया. सामान के बारे में सुनकर कथित जेल कर्मी ने हामी भरी और कुछ देर बाद सामान लेने के लिए राजी हो गया. लेकिन कुछ देर बाद जब युवक ने दोबारा फोन लगाया तो कथित जेल कर्मी ने दबी जुबान बताया कि मैडम टहल रही हैं, इसलिए इस समय वे सामान लेने के लिए नहीं आ सकते हैं. इसी कड़ी में कथित जेल कर्मी ने कहा कि सामान लेने के लिए वे अगले दिन सुबह मिल लेंगे.

जिसके बाद हुई बातचीत अगले दिन पहले ट्रांसपोर्ट नगर और उसके बाद सेमरिया चौराहा की जगह सामान लेने के लिए निर्धारित हुई. इतना ही नहीं बल्कि जब युवक ने कथित जेल कर्मी से पूछा कि क्या वह 25 गब्राम के बजाए 30 ग्राम गांजा ला सकता है. तो यह सुनकर कथित जेल कर्मी ने कहा कि 30 नहीं बल्कि वह एक साथ 100 ग्राम गांजा लेता आए. हलांकि वीडियो में दिखाई जा रही बातचीत कब की है और किससे संबंधित है, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन द्वारा जांच शुरु कर दी गई है.

अंदर पहुंचने पर 10 गुना रेटजेल में नशे की सप्लाई से संबंधित बातचीत वाइरल होने पर हलांकि जेल प्रशासन की ओर से किसी तरह की औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई. लेकिन जेल काट चुके कुछ पुराने बंदियों ने इस व्यवस्था को काफी पुरानी और सहज स्वीकार्य बताया. पूर्व बंदियों के अनुसार किसी भी नशीले पदार्थ के जेल के भीतर पहुंचने पर उसकी कीमत 10 गुना से अधिक बढ़ जाती है. यदि एक गांजे की पुडिय़ा बाहर 50-60 रु  में उपलब्ध हो रही है तो उसके लिए जेल में निरुद्ध बंदियों को 500-1000 रु चुकाने पड़ते हैं. लगभग यही रेट अन्य नशीले पदार्थों पर भी लागू होता है.

Next Post

54 के हुये योगी, मायावती ने दी शुभकामनाएं

Fri Jun 5 , 2026
लखनऊ, 5 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 54 वर्ष के हो गये हैं। बहुजन समाज पार्टी ( बसपा ) प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री योगी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश […]

You May Like