मेहुल बुधनी बने दंगल के सरताज, श्रीरामजी बाबा मेले में राज्य स्तरीय कुश्ती का सफल आयोजन

नर्मदापुरम्। संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में आज प्रदेश भर के पहलवानों ने दाव पेंच दिखाकर उपस्थित दर्शकों को अचंभित कर दिया। पहलवानों ने न केवल दाव पेंच दिखाए बल्कि आज के समय में तंदरूस्त रहने की भी सीख दी।

राजस्व शाखा के एआरआई रवि सूर्यवंशी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन अनेक रंगारंग और मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एसएनजी स्टेडियम में राज्य स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में 29 जोड़ पुरूषों की एक जोड़ महिला पहलवान ने हिस्सा लिया। दंगल में बड़ी जोड़ में मेहुल बुधनी विजेता रहे। जबकि तरूण बरेली उपविजेता रहे। दूसरे नंबर पर पहलवान काला चीता और उपविजेता पारस पहलवान रहे। दंगल में जर्रापुर, हरदा, बुधनी, बरेली के पहचानों ने हिस्सा लिया। सभी जोड़ों को निर्धारित पुरस्कार दिया गया।

दंगल में निर्णायक के रूप में युवराज गवली देवालपुर मालवा केसरी, श्री कक्का, राकेश फौजदार, जगदीश पहलवान, बलीराम पहलवान उपस्थित रहे। साथ ही दंगल में एआरआई रवि सूर्यवंशी के साथ अनंत सिंह राजपूत, राजेंद्र राजपूत, योगेश परसाई, हरीश गोस्वामी, पूर्व पार्षद नंदकिशोर नंदू यादव, गौरी यादव, पार्षद नरेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

संभाग में पहली बार ग्राम पंचायत और निजी एजेंसी का साझेदारी मॉडल

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सालीवाड़ा गौर ग्राम पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण और प्रबंधन के लिए एक विशेष अनुबंध हुआ। इस अवसर पर इंदौर की सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड और ग्राम पंचायत सालीवाड़ा गौर के बीच तीन साल के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम […]

You May Like