नयी दिल्ली, 02 अप्रैल (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अपने दूसरे ए321एक्सएलआर विमान का परिचालन दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर करने की घोषणा की है।
एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया 19 अप्रैल से इस मार्ग पर ए321एक्सएलआर विमान का परिचालन शुरू होगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर उड़ान के समय में भी बदलाव होगा। दिल्ली से उड़ान संख्या 6ई 0011 सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। वापसी की उड़ान 6ई 0012 स्थानीय समय से अनुसार शाम के 6.20 इस्तांबुल से चलेगी और अगले दिन सुबह 5.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इस विमान में इकोनॉमी श्रेणी में 183 और इंडिगो स्ट्रेच श्रेणी में 12 सीटें होंगी। इंडिगो अपने पहले ए321एक्सएलआर विमान का इस्तेमाल एथेंस की उड़ानों के लिए कर रहा है।
