पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नई दिल्ली 29 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.26 प्रतिशत फिसलकर 69.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट लेकर 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

फतेहगढ़ में हवाई फायर,राजस्थान पुलिस ने 100 KM तक किया MP पुलिस का पीछा

Sat Mar 29 , 2025
गुना: जिले के फतेहगढ़ कस्बे में शुक्रवार शाम लगभग 8 बजे राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस में मुठभेड़ हो गई। मामला इतना संगीन हो गया कि राजगढ़ पुलिस को फतेहगढ़ में हवाई फायर तक करना पड़ गया।दरअसल राजगढ़ जिले की सारंगपुर पुलिस शुक्रवार को इलाके में हुई डकैती की वारदात […]

You May Like