400 ग्राम एमडी और 10.5 किलो डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जप्त, आरोपी रिमांड पर

पिपलियामण्डी। पिपलिया मंडी पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम एमडी एवं 10 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल, नगदी राशि एवं मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। कोर्ट में आरोपियो को 21 जून तक पुलिस रिमांड पर सौपने के आदेश दिए है। गुरुवार को सुबह थाना पिपलिया मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ लेकर काचरिया रोड स्थित पटाखा मार्केट की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर नाकाबंदी की योजना तैयार की। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक जसराज सिंह चंदेल के नेतृत्व में पुलिस दल ने काचरिया रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। नाकाबंदी के दौरान काचरिया रोड की ओर से एक काले रंग की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल (क्रमांक MP14ZK0628) आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस द्वारा रोक लिया गया। वाहन पर दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान महफुज (19) पिता शफी मोहम्मद पिंजरा निवासी खजुरी रुण्डा, थाना गरोठ जिला मंदसौर) एवं वसीम (20) पिता खाजू मंसूरी निवासी सगोरिया थाना शामगढ़ जिला मंदसौर) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान महफुज पिंजारा की पैंट की जेब से एक पारदर्शी पॉलिथीन में रखी क्रिस्टल नुमा चमकदार एवं काले-भूरे रंग की पदार्थ की थैली बरामद हुई, जिसमें से तेज कसीली गंध आ रही थी। प्राथमिक परीक्षण एवं पुलिस के अनुभव के आधार पर उसे एमडी (मादक पदार्थ) पाया गया, जिसका वजन 400 ग्राम निकला। वहीं दूसरी ओर, मोटरसाइकिल के पीछे बैठे आरोपी वसीम मंसुरी द्वारा पकड़े गए सफेद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें छिलकेदार भूरे रंग का पदार्थ मिला, जिसकी गंध एवं बनावट के आधार पर उसे डोडाचूरा पाया गया। इसका वजन 10 किलो 500 ग्राम निकला।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 400 ग्राम एमडी, 10.5 किलो डोडाचूरा, मोटरसाइकिल MP14ZK0628, नगदी राशि एवं मोबाइल फोन को विधिवत जप्त किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई मुखबिर सूचना पर त्वरित नाकाबंदी कर की गई, जिससे अवैध मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। आरोपियो को गुरुवार शाम मन्दसौर एनडीपीएस एक्ट कोर्ट में पेश किया जिन्हें 21 जून तक पुलिस रिमांड पर सौपा गया। जांच अधिकारी एसएसआई चंदेल ने बताया मादक पदार्थ तस्करी में ओर को शामिल है इसको लेकर आरोपियो से पूछताछ जारी है।

Next Post

12 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने सांसद राहुल लोधी का जनसंपर्क अभियान तेज

Thu Jun 18 , 2026
*दमोह*। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी का विशेष जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. सांसद लोधी ने रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा नगर, गढ़ाकोटा ग्रामीण व […]

You May Like