किसानों ने खाद वितरण में नैनो यूरिया की अनिवार्यता पर जताया विरोध

सिरोंज:शासकीय खाद वेयरहाउस पर किसानों ने डीएपी और यूरिया की बोरी के साथ नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी की बोतल अनिवार्य रूप से दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया. किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में किसानों ने वेयरहाउस के बाहर प्रदर्शन किया और कृषि विभाग के एसएडीओ अनुज धाकड़ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया.
किसान नेता रघुवंशी ने कहा कि पहले स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसानों की सहमति के बिना नैनो यूरिया या नैनो डीएपी की कोई बोतल न दी जाए, लेकिन हाल के दिनों में सिरोंज वेयरहाउस पर किसानों को जबरन बोतलें दी जा रही हैं. उन्होंने इसे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया और विभाग से ऐसे निर्देशों को वापस लेने की मांग की.
किसानों ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से फसलें पहले ही खराब हो चुकी हैं, ऐसे में यह जबरदस्ती उनके लिए नई परेशानी बन रही है. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.

Next Post

महिला पार्षद पर हमले के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने दिया धरना

Tue Oct 28 , 2025
गंजबासौदा: वार्ड क्रमांक 4 की महिला पार्षद श्रीमती नीलू मणिभाई अहिरवार ने वार्ड में अवैध शराब बिक्री पर कई बार जिला पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों को शिकायतें दीं, लेकिन कार्रवाई न होने से इस धंधे में लगे आरोपियो के हौसले बुलंद हैं.बीती रात शराब विक्रेता ने महिला […]

You May Like

Play sound