वृद्ध और युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कुसली में रहने वाले एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं माढ़ोताल निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि लेखराम गोंड़ 55 वर्ष ग्राम कुसली ने सचूना दी कि  छोटा भाई चौदश गोंड़ 50 वर्ष खाना खाकर अपने घर की दहलान में सो रहा था.

सुबह लगभग 7 बजे उठकर देखा उसका छोटा भाई चौदश गोंड़ घर की दहलान में लगे मलगे मे साड़ी से फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि दीपक चौधरी 23 वर्ष निवासी करमेता ने सूचना दी कि सुबह लगभग 9-30 बजे उसका छोटा भाई लकी चौधरी 19 वर्ष ने घर की छत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Next Post

 10 समितियों में हुई गड़बड़ी, जांच केे आदेश

Tue Feb 11 , 2025
जिन समितियों ने की धान की फर्जी एंट्री उन पर गिरेगी गाज    जबलपुर: समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी में इस बार कई समितियों द्वारा फर्जी एंट्री का खेल भी खेला गया है। जहां पर समिति ने पोर्टल पर धान की खरीद चढ़ा दी है, परंतु असल में वह […]

You May Like