
पांढुरना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 25 गौरवशाली वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी की दीर्घकालीन सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं से आए परिवर्तन और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस एक माह के अभियान के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक सेवा, जनसंपर्क, जनभागीदारी एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसी अभियान की विस्तृत रूपरेखा, कार्यक्रमों, संगठनात्मक तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी देने पांढुरना जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारो को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), पद्मश्री मोहन नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड द्वारा विस्तार से जानकारी दी ।
अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता व समाजसेवा के कार्यक्रम होंगे। शाम 7 बजे कार्यकर्ता लाभार्थी परिवारों के घर पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे। पांढुरना जिले में भाजपा कार्यालय, जामसांवली हनुमान मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर (मोहगांव), कालीनाथ मंदिर (लिंगा) सहित प्रमुख धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष दीप प्रज्वलन होगा। सरकारी व निजी विद्यालयों में सेवा कार्यों पर चित्रकला, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
नाट्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव-गांव, स्कूलों, पंचायतों व सामुदायिक केंद्रों तक प्रधानमंत्री जी की योजनाओं और विकास कार्यों का संदेश पहुंचाया जाएगा।इसी प्रकार आंगन मिलन सेवा’ (25 सितंबर – 7 अक्टूबर) आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों व माताओं की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों का सम्मान किया जाएगा तथा पोषण व स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पूरे जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान, श्रमदान, सामाजिक सरोकार के कार्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
25 सितंबर को पांढुरना पहुचेंगी ‘सेवा यात्रा’ 000
पत्रकार वार्ता के दौरान उक्त नेताद्वय द्वारा बताया कि इस अभियान के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक आयोजित ‘सेवा यात्रा’ जिसमें (250 बाइक पर 500 यात्री) मध्यप्रदेश से गुजरते हुए 25 सितंबर 2026 को जिला पांढुर्णा में प्रवेश करेगी। यह यात्री 26 सितंबर को जामसांवली हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन के पश्चात यह सेवा यात्रा महाराष्ट्र की ओर प्रस्थान करेगी।पद्मश्री मोहन नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सेवा, संस्कार और जनभागीदारी को मजबूत करते हुए इसे एक व्यापक जनआंदोलन बनाना हम सभी का दायित्व है।
जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की सेवा भावना और विकसित भारत के संकल्प को पांढुर्णा जिले के प्रत्येक बूथ व परिवार तक पहुंचाया जाएगा। सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यपद्धति का मूल भाव है। प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले ने बताया कि प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा देश के लिए गौरव का विषय है। कार्यकर्ता इसे केवल एक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, संवाद और जनभागीदारी के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचाएंगे।
