
दमोह। कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटी देवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान ज्ञानी पिता गजराज यादव, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।
रविवार सुबह थाना प्रभारी बृजेश पांडे, प्रधान आरक्षक ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कराई।पोस्टमार्टम के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि पीएम करने वाले डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक तौर पर जैसे शराब या अन्य कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। बिसरा सुरक्षित रखा गया है, फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
