असंगठित क्षेत्र के 50 लाख श्रमिकों को सहायता

नयी दिल्ली,17 जून (वार्ता) केंद्र सरकार की श्रम कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत बीडी, फिल्म निर्माण और खनन क्षेत्र के 50 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों को लाभ मिल रहा है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्रम कल्याण महानिदेशालय के माध्यम से देश भर में असंगठित श्रमिकों, विशेष रूप से बीड़ी, फिल्म क्षेत्रों और खनन श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाती हैं। इनमें 50 लाख से अधिक श्रमिकों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलता है। मंत्रालय के अनुसार इनका योजनाओं का मुख्य उद्देश्य दूरदराज और हाशिए के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता और आवास सहायता प्रदान करना है। शिक्षा संबंधित योजना में बीड़ी, फिल्म क्षेत्र और गैर-कोयला खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए एक हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। स्वास्थ्य योजना में बाह्य रोगी सेवाएं, हृदय रोग, गुर्दा प्रत्यारोपण, कैंसर, टीबी और छोटी सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों के लिए विशेष उपचार के खर्च शामिल हैं। छोटी सर्जरी के लिए 30 हजार रुपये से लेकर कैंसर के इलाज के लिए 7.5 लाख रुपये तक दिए जाते है।

Next Post

एसपी ने सुनीं शिकायते, समाधान के दिए आदेश 

Tue Jun 17 , 2025
  जबलपुर। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने स्वयं शहर व ग्रामीण अंचलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई के दौरान […]

You May Like