भिंड: गोरमी में महिला की चेन और मंगलसूत्र बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर लूट लिया। इसके बाद बाइक से गिरकर महिला और बच्चा घायल हो गए। पोरसा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध नजर आए हैं।
भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया। लूट के दौरान बदमाशों ने दंपती की बाइक गिरा दी, जिससे युवक, उसकी पत्नी और चार माह की मासूम बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
