एसपी ने सुनीं शिकायते, समाधान के दिए आदेश 

 

जबलपुर। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने स्वयं शहर व ग्रामीण अंचलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई के दौरान करीब 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकतर पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी समस्याएं, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी थीं। एसपी उपाध्याय ने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

Next Post

बोर्ड परीक्षा के पहले ही पेपर में बना नकल प्रकरण 

Tue Jun 17 , 2025
  जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा नहीं दी या फिर इस परीक्षा में अपने नंबरों से खुश नहीं है या एग्जाम में फेल हो गए हैं, उनकी दोबारा परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। जिसमें पहले ही […]

You May Like