सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगरवासियों की कुल 20 शिकायतें पहुंचीं।जनसुनवाई सत्यम मिश्रा, उपायुक्त (वित्त) नगर पालिक निगम की उपस्थिति में हुई। जन-सुनवाई में 20 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार फायर शाखा से संबंधित 01 आवेदन, सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 01 आवेदन, साफ-सफाई से संबंधित 02 आवेदन, सामान्य प्रशासन से संबंधित 01 आवेदन, अतिक्रमण से संबंधित 02 आवेदन, पेयजल से संबंधित 02 आवेदन, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 02 आवेदन, विकास कार्य से संबंधित 03 आवेदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 06 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रस्तुत आवेदनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवंटन, आवेदनों में कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।
यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है। ताकि शहरवासियों की जनसुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।
