
जबलपुर। शहर एवं ग्रामीण अंचल मेेें हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। खमरिया पुलिस ने बताया कि संतोष मरावी 35 वर्ष निवासी ग्राम अमझर थाना खमरिया को सडक़ दुर्घटना में घायल होने से शाम लगभग 4 बजे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पनागर थाने में मनोज नामदेव निवासी प्रोफेसर कालोनी करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुशनेर ब्रिज के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9033 के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे महेन्द्र एवं उसकी मां ललिता नामदेव को चोटें आ गई।इसी प्रकार सुशांत बर्मन 35 वर्ष निवासी ग्राम देवरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम लीटी मोड़ के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एम 1380 के चालक ने टक्कर मार दी जिससे निशांत बर्मन एवं देव कुमार जायसवाल को चोटें आ गई।
इसी प्रकार राखी लाल केवट 34 वर्ष निवासी ग्राम बिसैंधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी 20 जेड एल 6992 की टक्कर उसे चोटें आ गई। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपी चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
