बसपा का कैडर आज मानस भवन मे होगा आयोजित

ग्वालियर : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के अवसर पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को ग्वालियर में कार्यकर्ता बैठक एवं कैडर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक फूलबाग स्थित मानस भवन में होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के केंद्रीय सेक्टर प्रभारी सुरेश राव उपस्थित रहेंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप बौद्ध (मुख्य जोन प्रभारी ग्वालियर एवं रीवा), सुनील बघेल, गंभीर सिंह नरवरिया, भीमसेन पहाड़िया, मनीष कतरोलिया, सतीश मंडेलिया एवं वीरसिंह जाटव शामिल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह राजोरिया करेंगे। जिला इकाई की ओर से जिला, विधानसभा एवं सेक्टर कमेटियों के पदाधिकारियों सहित पार्टी में आस्था रखने वाले सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Next Post

नागौद में बिना लाइसेंस चल रही विकास स्वीट्स सील, सतना-नागौद से मिठाई के 7 नमूने जब्त

Mon Nov 2 , 2026
सतना: जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागौद और सतना शहर में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान नागौद में बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहे विकास स्वीट्स के निर्माण परिसर में भारी गंदगी मिलने पर उसे आगामी आदेश […]

You May Like