
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल, मोबाइल ट्रेसिंग तथा अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से इस माह विभिन्न जिलों एवं जीआरपी इकाइयों से गुम और चोरी हुए 1,054 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुरैना पुलिस ने 95 लाख रुपये से अधिक कीमत के 401 मोबाइल फोन बरामद कर अभियान में सर्वाधिक सफलता हासिल की। शाजापुर पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के 130 तथा खंडवा पुलिस ने ऑपरेशन सहयोग के तहत 23.49 लाख रुपये मूल्य के 113 मोबाइल फोन बरामद किए।
इसी क्रम में अलीराजपुर से 101, भोपाल ग्रामीण से ऑपरेशन विश्वास के तहत 87, गुना से 79 और श्योपुर से 54 मोबाइल फोन बरामद हुए। छतरपुर में 27 मोबाइल फोन मिले।
निवाड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 10.09 लाख रुपये मूल्य के 36 मोबाइल फोन और एक स्कूटर बरामद किया। भोपाल जीआरपी ने 16 और इंदौर जीआरपी ने आठ मोबाइल फोन बरामद किए, जबकि शिवपुरी पुलिस ने चोरी हुए दो आईफोन बरामद किए। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं।
