
सारनी। शहर के बहुचर्चित विद्युत कर्मी रोहित विश्वकर्मा आत्महत्या कांड का चौथा आरोपी को पुलिस ने बैतूल से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है. टीआई जयपाल इवनाती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवंएसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने रोहित विश्वकर्मा आत्म हत्या कांड मे लिप्त चौथे आरोपी मयूर पाल को बैतूल से गिरफ्तार किया है.उन्होंने कहा कि मृतक रोहित पिता महेशप्रसाद विश्वकर्मा के मामले मे मर्ग क्रमांक30/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण करने पर दो सुसाइड नोट,तीन पत्र एवं एक डायरी प्राप्त हुई, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। जांच के दौरान साक्षी नीरज विश्वकर्मा, किरण विश्वकर्मा एवं नीतू के कथनों तथा मृतक रोहित विश्वकर्मा द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर से सोनू कश्मीरा,अमर सिंह राणा,आरिफ खान, ललित
मालवीय,आदर्श,श्रीवास्तव, दीपक कुशवाह (विदिशा), राजेश अग्रवाल, रिशभ एवं मयूब पाल (मयूर) द्वारा पैसों के लेन-देन को लेकर मृतक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही झूठे प्रकरण में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। सुदखोरो के प्रताड़ना से परेशान होकर रोहित विश्वकर्मा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। इस मामले सोनू कश्मीरा, अमर सिंह राणा, आरिफ खान, ललित मालवीय, आदर्श श्रीवास्तव, दीपक
कुशवाह,राजेश अग्रवाल, रिशभ एवं मयूब पाल (मयूर) के विरुद्ध धारा 108, 308(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।.प्रकरण में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
अन्य आरोपियों की तलाश पतारसी जारी है.आरोपी को पकड़ने मे थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती,उपनिरीक्षक,
उनि सुनील गौर,आरमोहित भाटी, शुभाष मंडलोई की भूमिका सराहनीय रही है.
