जापान चिप निर्माता रैपिडस को 802.5 अरब येन का अतिरिक्त समर्थन देगा

टोक्यो, 31 मार्च (वार्ता) जापान चिप निर्माता कंपनी रैपिडस को 802.5 अरब येन (लगभग 5.4 अरब अमेरिकी डॉलर) तक का अतिरिक्त समर्थन प्रदान करेगा। जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार यह जानकारी दी।

रैपिडस अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने का लक्ष्य रखने वाली कंपनी है।

नवीनतम फंडिंग के साथ, रैपिडस के लिए कुल सरकारी सहायता लगभग 1.72 ट्रिलियन येन तक पहुंच सकती है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में स्थापित रैपिडस वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्राप्त करने के जापान के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। कंपनी 2027 तक बड़े पैमाने पर उत्पादन हासिल करने के लक्ष्य के साथ अप्रैल में होक्काइडो के चिटोज़ में अपने कारखाने में परीक्षण उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है।

मंत्रालय ने पहले ही सुविधा के निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराया है और अब उपकरण खरीद, कच्चे माल, उत्पादन प्रबंधन प्रणाली विकास और विनिर्माण प्रौद्योगिकी उन्नति के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

 

Next Post

ट्रेंडिंग एप पर रिफाइनरी मैनेजर से 1 करोड़ की ठगी

Mon Mar 31 , 2025
बीना:शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रिफाइनरी के मैनेजर एक करोड़ की ठगी का शिकार हो गए हैं उनके साथ ट्रेंडिंग एप पर स्कैम हो गया है, और आगासौद थाने में इसकी शिकायत की गई है, इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही […]

You May Like