पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली 27 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.80 प्रतिशत चढ़कर 65.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट झटक कर मैच पर बनायी पकड़

Fri Jun 27 , 2025
ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 27 जून (वार्ता) तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर जेडन सील्स की अगुवाई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 92 रन के स्कोर पर चार विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली […]

You May Like

मनोरंजन